गुरु जी की ये कैसी मर्यादा? स्कूल में मर्यादा भूलकर शिक्षकों ने की अंतरंग हरकत, VIDEO VIRAL होते ही बड़ा एक्शन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Jul, 2026 12:45 PM

2 assistant teachers in kannauj suspended after alleged intimate viral

कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात 2 सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार...

Kannauj News: कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात 2 सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सौरिख ब्लॉक के बहेड़ी गांव स्थित कंपोजिट प्राइमरी स्कूल में तैनात दोनों सहायक शिक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए और जांच की जिम्मेदारी सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई।

ये भी पढ़ें:- पैसों के विवाद में खूनी खेल: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग और गाड़ी से कुचला, 2 की मौत से हड़कंप

बीएसए के अनुसार, जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में कथित तौर पर शिक्षकों के अपेक्षित आचरण के विपरीत व्यवहार दिखाई देता है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की गतिविधियों का विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट में दोनों शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि इस संस्तुति के आधार पर मंगलवार रात दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- 'गहने गिरवी रखे, जमीन बेची... EO ने 19 लाख घूस लेकर भी नहीं दी नौकरी!' 5 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ कर्मचारी ने दी जान

निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक को गुगरापुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) तथा दूसरे को तालग्राम के बीआरसी से संबद्ध किया गया है। कुमार ने कहा कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, कथित वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर आया। शिक्षा विभाग जांच के तहत इसकी प्रामाणिकता का सत्यापन कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!