UP में रिश्ते तार-तार! भाई ने 6 साल की मासूम बहन से... पिता ने नाबालिग बेटी से 1 साल तक किया रे/प, प्रेग्नेंसी पर हुआ खुलासा

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Jul, 2026 12:37 PM

father ra pes minor daughter in bijnor

बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से कथित तौर पर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना के कुछ माह बाद किशोरी के गर्भवती होने पर...

Bijnor News : बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से कथित तौर पर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना के कुछ माह बाद किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। 

मंडावली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा और सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर लाया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आकांक्षा गौतम ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण भी करा लिया गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

भाई ने ही लूटी बहन की आबरू
वहीं बिजनौर से एक और रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने अपनी छह साल की मासूम बहन से के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।  

बता दें कि सोमवार शाम छह वर्षीय बालिका घर पर अकेली थी। इस बीच उसका तहेरा भाई उसे पास के एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बालिका के माता-पिता पहुंच गए। वे उसे एक अस्पताल में ले गए जहां बालिका ने घटना बताई। मंगलवार को पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया। 

इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपित भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं मंगलवार शाम आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!