उन्नाव में रूह कंपाने वाला हादसा: बस ने अपनी ही सवारियों को रौंदा, 3 की मौके पर दर्दनाक मौ'त, कंडक्टर गंभीर घायल

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jul, 2026 04:07 PM

3 passengers killed after being hit by a roadways bus in unnao

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक रोडवेज बस के ट्रक से टकराने के बाद उससे उतरे तीन यात्रियों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी ...

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक रोडवेज बस के ट्रक से टकराने के बाद उससे उतरे तीन यात्रियों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार तड़के करीब दो बजे उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। 

दही थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद परिचालक और कुछ यात्री नुकसान का जायजा लेने के लिए बस से नीचे उतर गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक ने कथित तौर पर यह जाने बिना कि यात्री और परिचालक बस के सामने खड़े हैं, वाहन आगे बढ़ा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक इंद्रपाल सिंह (48) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतकों में एक की पहचान रामनरेश (40) के रूप में हुई है, जो अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ कानपुर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान बस्ती जिले के निवासी राजेंद्र (40) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!