चलती रोडवेज बस में हैवानियत: मां की बगल वाली सीट पर बैठी 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून देखकर चीख पड़ी मां

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Jul, 2026 07:05 AM

3 year old girl raped in a moving roadways bus accused arrested

बांदा से सटे चित्रकूट जिले में बुधवार को एक चलती रोडवेज बस में 3 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रैपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि आरोपी राजकिशोर (23) को अगरहुंडा गांव से गिरफ्तार....

Banda News: बांदा से सटे चित्रकूट जिले में बुधवार को एक चलती रोडवेज बस में 3 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रैपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि आरोपी राजकिशोर (23) को अगरहुंडा गांव से गिरफ्तार किया गया।

सहयात्री ने गोद में बिठाकर की दरिंदगी
उन्होंने बताया कि बुधवार को चित्रकूट जिले की एक महिला प्रयागराज से दवा लेकर अपनी 3 साल की बेटी के साथ रोडवेज बस से चित्रकूट लौट रही थी, तभी बगल की सीट पर बैठे मानिकपुर कस्बे के गोविंद नगर के निवासी राजकिशोर ने बच्ची को अपनी गोद में बिठा लिया और चलती बस में गोद में ही उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
एसएचओ ने बताया कि बच्ची के रोने पर महिला ने आरोपी की गोद से उसे उठाया तो खून देखकर उसे वारदात के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने रामनगर के पास बस रुकवार रैपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने अगरहुंडा गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विस्तृत कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!