Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jul, 2026 10:37 AM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वृंदावन योजना स्थित एएलएस एकेडमी में नर्सरी के एक 5 वर्षीय मासूम छात्र को उसकी ही क्लास...
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वृंदावन योजना स्थित एएलएस एकेडमी में नर्सरी के एक 5 वर्षीय मासूम छात्र को उसकी ही क्लास की मॉनिटर ने बेरहमी से पीट दिया। परिजनों का आरोप है कि क्लास के भीतर करीब 12 मिनट तक यह मारपीट चलती रही, जिससे बच्चे के चेहरे और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:- UP में एक और बड़ा बदलाव: दिल्ली को जोड़ने वाली 11 किमी लंबी सड़क अब बनी 'राम सेतु', स्वागत में लगेगा विशाल धनुष-बाण
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वृंदावन सेक्टर-6 के रहने वाले बृजेंद्र कुमार का 5 साल का बेटा कृदय इस स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को जब वह स्कूल से लौटा, तो उसके चेहरे पर सूजन और चोट के निशान थे। बच्चा बुरी तरह सहमा हुआ था। बेटे की यह हालत देख परेशान परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और क्लास का सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की।
ये भी पढ़ें:- 5 बच्चों की मां 3 बच्चों के पिता संग फरार, अलमारी खुली तो उड़ गए पति के होश... अब मिल रही जानलेवा धमकियां
बताया जा रहा है कि कैमरे की फुटेज देखकर हर कोई सन्न रह गया। वीडियो में क्लास मॉनिटर मासूम कृदय को लगातार थप्पड़ और घूंसे मारती हुई दिखाई दी। उसने बच्चे के बाल भी खींचे। हैरान करने वाली बात यह रही कि यह सब कई मिनट तक चलता रहा, लेकिन क्लास में कोई भी शिक्षक या स्टाफ मौजूद नहीं था। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते कोई रोक लेता, तो बच्चे को इतनी चोटें न आतीं।
ये भी पढ़ें:- 'श्रीकृष्ण थे 5 वक्त के नमाजी...' मौलाना जरजिश के इस मनगढ़ंत दावे पर भड़के संत, लखनऊ में FIR दर्ज
घटना से भड़के परिजनों ने गुरुवार को स्कूल पहुंचकर भारी विरोध जताया। हंगामे के बाद हरकत में आए स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच की। प्रधानाचार्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी छात्रा को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, पीजीआई थाना पुलिस ने स्कूल की लिखित शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।