UP के कौशांबी में मातम... मां ने अपने 3 साल के मासूम बेटे को जहर देकर खुद भी खाया, दोनों की मौ'त, होश उड़ा देगा पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Jul, 2026 11:53 AM

woman and her 3 year old son die after consuming suspected toxic substance

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को 34 वर्षीय महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है ...

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को 34 वर्षीय महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान सुमरी (34) और उसके तीन वर्षीय बेटे युवराज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुमरी का विवाह पांच वर्ष पहले गुजरात में काम करने वाले धनराज से हुआ था। 

दंपति के दो बच्चे थे-तीन वर्षीय बेटा युवराज और दो माह की बेटी गुड़िया। सुमरी के पिता जगलाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था और उनका वैवाहिक जीवन सामान्य था। उन्होंने बताया कि सुमरी करीब एक माह पहले अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ मायके आई थी और विवाह के बाद भी वहीं रह रही थी। पुलिस के अनुसार, रविवार को सुमरी ने अपने पति से फोन पर बात की। 

इसके बाद, जब घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, तब उसने अपने बेटे युवराज के साथ कीटनाशक का कथित रूप से सेवन कर लिया। जगलाल जब घर लौटे तो उन्होंने सुमरी और युवराज को फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब छह बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!