रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ और टेरर फंडिंग पर ED का बड़ा एक्शन: UP समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, कई ट्रस्ट और बैंक खाते रडार पर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Jul, 2026 11:13 AM

ed conducts raids in terror financing and infiltration case

प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकवाद के वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने...

Lucknow News: प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकवाद के वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य जगहों पर लगभग 13 ठिकानों पर छापेमारी की।

ये भी पढ़ें:- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर! 40 में से 38 इमारतें ध्वस्त करने का आदेश, हिली UP की सियासत

अधिकारियों ने बताया कि ईडी का यह धनशोधन मामला 2024 में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते की उस प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें एक ऐसे संगठित गिरोह का जिक्र है जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करने में संलिप्त था।

ये भी पढ़ें:- सावधान! क्या आप भी चाव से खा रहे हैं मोमोज? छापेमारी में खुली ऐसी हकीकत कि उड़ जाएंगे होश

उन्होंने बताया कि एटीएस की जांच में एक जटिल वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ जिसमें कुछ परमार्थ न्यास और संस्थाएं शामिल हैं, जिन पर कथित तौर पर विदेशी चंदा प्राप्त करने और राशि अवैध गतिविधियों को संचालित करने में मदद के लिए कई बैंक खातों, बिचौलियों के खातों और जटिल लेनदेन के माध्यम से स्थानांतरित करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध लाभार्थियों द्वारा नकद निकासी और कम मूल्य के अंतरण किए जाने की भी जानकारी मिली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!