UP में अगले 7 दिन आफत की बारिश! बिजली गिरने और 60kmph की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jul, 2026 08:43 AM

monsoon becomes active in up rain expected for next seven days

उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 और 11 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अति...

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 और 11 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम केंद्र, लखनऊ द्वारा सोमवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 7 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी और अनेक स्थानों पर बारिश होगी। 8 से 10 जुलाई तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में व्यापक वर्षा का दौर जारी रहने के आसार हैं।

10-11 जुलाई को अति भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 7 जुलाई को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के झोंकों, जिनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, की चेतावनी जारी की है। 8 और 9 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 10 और 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के चुनार में सर्वाधिक 120 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में 114 मिमी, आजमगढ़ के फूलपुर में 23 मिमी, जौनपुर में 22.4 मिमी, लखनऊ में 24 मिमी तथा प्रयागराज में 8 से 9.4 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई।

खराब मौसम में पेड़-खंभों से दूर रहने की सलाह
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के राठ में सर्वाधिक 120 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा औरैया में 68.8 मिमी, जालौन के कालपी में 60 मिमी, ललितपुर के तालबेहट में 59 मिमी, संभल के गुन्नौर में 43 मिमी, बागपत के बरौत में 32 मिमी तथा बरेली, झांसी, महोबा, मेरठ और इटावा समेत कई जिलों में मध्यम से अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!