UP में पैरामेडिकल स्टूडेंट पर क्लासमेट ने चाकू से किए ताबड़तोड़ कई वार, एकतरफा प्रेम में पागल छात्र ने दौड़ा-दौड़ाकर गले पर मारा, दर्दनाक मौ'त

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Jul, 2026 05:22 PM

student kills female student by stabbing her at pilibhit medical college

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को पैरामेडिकल के एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी ...

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को पैरामेडिकल के एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। बुधवार को बरेली से आए छात्रा के परिजनों ने डीएम और एसपी से मुलाकात की। उन्होंने आरोपित को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सीटी स्कैन कक्ष में हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में हुई। पुलिस ने बताया कि बरेली निवासी कशिश पटेल (22) और उसके सहपाठी कानपुर निवासी सागर (24) के बीच पुराने विवाद और एकतरफा प्रेम प्रसंग को लेकर कथित तौर पर कहासुनी हुई।

गले पर कई वार, इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर सागर ने चाकू से छात्रा के गले पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि छात्रा को पहले मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में गंभीर हालत में बरेली के एसआरएमएस अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया, जहां मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद की आशंका
घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोपी छात्र को मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सहपाठियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दोनों विद्यार्थियों के बीच पुराने विवाद और कथित एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि घटना के बाद आपातकालीन विभाग में 'हाई अलर्ट' घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और घटना के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंपेगी।

नर्स भी हुई घायल, जोड़ी जाएगी हत्या की धारा 
क्षेत्राधिकारी (नगर) अमरनाथ वर्मा ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद मामले में दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा जोड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान बीच-बचाव करने पर स्टाफ नर्स निधि सहगल भी घायल हो गईं और उनका उपचार किया गया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!