UP में हैवानियत: कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ... एक पैर काट डाला, मां कपड़ों से समेटती रही बेटे के अंग, BJP नेता पर आरोप

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Jul, 2026 01:56 PM

youth hands and legs cut with sharp edged weapons in mahoba

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में मंगलवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसके दोनों हाथ और एक पैर काट दिए गए। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है ...

महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में मंगलवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसके दोनों हाथ और एक पैर काट दिए गए। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित के परिजनों ने एक स्थानीय भाजपा नेता समेत कई लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घात लगाकर किया गया हमला
पुलिस उपाधीक्षक ए.के. सिंह ने बुधवार को बताया कि सिंह वाहिनी नगर निवासी जयवेन्द्र सिंह (21) मंगलवार रात बाइक से चंदेल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था। पेट्रोल पंप से पहले घात लगाए बैठे आधा दर्जन हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

दोनों हाथ और एक पैर काटकर फरार हुए हमलावर
उन्होंने बताया कि हमलावरों ने बीच सड़क पर युवक के दोनों हाथ और एक पैर काट दिए तथा शरीर पर कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

कटे हुए अंग भी मेडिकल कॉलेज भेजे गए
डीएसपी ने बताया कि युवक की हालत अत्यंत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. शिशुपाल ने बताया कि कटे हुए अंगों को भी सुरक्षित रूप से घायल के साथ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, ताकि चिकित्सकीय उपचार की संभावनाओं का परीक्षण किया जा सके।

भाजपा नेता समेत कई लोगों पर आरोप, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। घायल युवक के पिता राजा बाबू सिंह ने पुलिस को दिए बयान में स्थानीय भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह परमार और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!