एक्टर काशिफ अली ने मेरठ और UP पुलिस को दी जमकर गालियां, 40 मिनट रहे फेसबुक लाइव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 12:30 PM

फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम करने वाले मेरठ के एक्टर काशिफ अली ने 40 मिनट फेसबुक पर लाइव रहकर मेरठ और यूपी पुलिस को जमकर गालियां दी हैं।

मेरठ(आदिल रहमान): फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम करने वाले मेरठ के एक्टर काशिफ अली ने 40 मिनट फेसबुक पर लाइव रहकर मेरठ और यूपी पुलिस को जमकर गालियां दी हैं।
PunjabKesari
बता दें कि इस दौरान काशिफ अली ने कहा कि बीती रात मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में स्थित उसके घर पर पुलिस ने आधी रात को प्रवेश किया। पुलिसवालों ने पहले घर का गेट खटखटाया और फिर जबरन घर में घुसे। इतना ही नहीं पुलिसवालों ने अपनी हरकत छुपाने के लिए घर के बाहर और घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
PunjabKesari
मेरठ पुलिस पर अपना गुस्सा उतारते हुए काशिफ अली ने कहा कि आधी रात को उसके बूढ़े मां-बाप को बिना किसी खास वजह के पुलिस ने परेशान किया और पूरे घर की तलाशी करके चली गई। पुलिस की इस हरकत का काशिफ अली ने फेसबुक लाइव पर कड़ा विरोध किया। वहीं इस मामले में काशिफ के घरवालों ने एसएसपी मंजिल सैनी से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!