योगीराज: बेखौफ बदमाशों ने पुजारी को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Mar, 2021 02:47 PM

yogiraj befuddled miscreants killed priest police engaged in investigation

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पुजारियों साधुओं की हत्तयाओं का दौर जारी है। ऐसा ही ताज मामला आगरा के खंदारी क्षेत्र में मऊ रोड के पास के जंगल में बने पथवारी मंदिर में पुजारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (शहर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने...

आगरा:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पुजारियों साधुओं की हत्तयाओं का दौर जारी है। ऐसा ही ताज मामला आगरा के खंदारी क्षेत्र में मऊ रोड के पास के जंगल में बने पथवारी मंदिर में पुजारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (शहर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय निवासी होशियार सिंह ने दी। प्रमोद ने बताया कि सिंह प्राचीन मंदिर में पूजा करने गए थे और उन्होंने वहां पुजारी शिवगिरी को खून से लथपथ पड़े पाया, वहीं पास ही एक कुल्हाड़ी भी पड़ी थी जिस पर खून के निशान थे।

एसपी ने बताया कि सिंह ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी और फिर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद एसपी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौका-ए-वारदात से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुजारी की हत्या की खबर से बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर पहुंच गए और उनमें आक्रोश था। ग्रामीणों ने बताया शिवगिरी पिछले 30 साल से मंदिर में पुजारी थे और मूलत: फतेहपुरसीकरी के गांव खेड़ा भोपुर के निवासी थे।

पुलिस को आशंका है कि नशे में किसी ने वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस को मंदिर परिसर में शराब की बोतल भी मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में पुलिस कभी नहीं आती इसलिए यहां जुआरियों और नशा करने वालों का आना-जाना लगा रहता है और हो सकता है कि उन्हीं में से किसी ने पुजारी की हत्या की हो।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!