दरोगा बाबू का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, SP ने किया लाइन हाजिर

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Sep, 2020 01:27 PM

video of daroga babu taking bribe goes viral sp spot line

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राम अभिलाख त्रिपाठी ने चिड़यिा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है ।

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राम अभिलाख त्रिपाठी ने चिड़यिा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को कहा कि मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक शोहरतगढ़ को सौंपी गई है जिसके आधार पर उपनिरीक्षक के खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि वायरल वीडियो में उपनिरीक्षक को पीड़ित से रुपए लेकर उसकी गिनती करते हुए दिखाया गया है। इसके पहले जोगिया कोतवाली के प्रभारी अंजनी कुमार राय और एक सिपाही का रुपया लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!