घूसखोर लिपिक का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, 500-500 के नोट दराज में कर रहा था इकट्ठा
Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Jul, 2022 05:32 PM

सूबे की योगी सरकार भले ही लोगों को सुशासन और अनुशासन देने का वादा करते हुए अधिकारियों को बेहतर काम करने के साथ भ्रष्टाचार को खत्म करने की हिदायत देती हो बावजूद इसके भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोई और नहीं बल्कि खुद सरकार के...
मेरठः सूबे की योगी सरकार भले ही लोगों को सुशासन और अनुशासन देने का वादा करते हुए अधिकारियों को बेहतर काम करने के साथ भ्रष्टाचार को खत्म करने की हिदायत देती हो बावजूद इसके भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोई और नहीं बल्कि खुद सरकार के नुमाइंदे आदेशों को हवा हवाई कर रिश्वत लेते हुए सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। ताजा मामला मेरठ तहसील का है। यहां तैनात एक लिपिक द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है।
मेरठ के सदर तहसील में तैनात लिपिक गजेंद्र भास्कर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लिपिक गजेंद्र भास्कर एक व्यक्ति से रकम वसूलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं लिपिक उस व्यक्ति से पैसे लेकर अपने टेबल की दराज में रख रहे हैं। इस वीडियो में लिपिक गजेंद्र के पास तहसील के और कर्मचारी बैठे हुए हैं जो कि अपना काम कर रहे हैं । इसी बीच एक शख्स उनके कार्यालय में आता है और अपनी जेब से 500-500 के नोट निकालकर लिपिक गजेंद्र को देता है जिसे वह अपने टेबल की दराज में रख लेते हैं।
जांच के आधार पर लिपिक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि हालांकि इस वीडियो में कोई ऑडियो नहीं है लेकिन लिपिक गजेंद्र को तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच कमेटी बना दी गई है। साथ ही जिलाधिकारी का यह भी कहना है कि जांच कमेटी जो रिपोर्ट सौंपेगी उसके आधार पर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Story

'सीमा में रहो वरना बाहर निकलवा दूंगा'... BSA को बचाने के आरोप पर भड़के मंत्री दयाशंकर सिंह,...

पढ़ाई की जगह मालिश! चित्रकूट में छात्राओं से पैर दबवाती हेडमास्टर का वीडियो वायरल, गिरी गाज

8 साल की मासूम से हैवानियत, फिर भीड़ ने किया दरिंदे का ऐसा हाल... वायरल वीडियो ने उड़ाए पुलिस के होश

कार से खींचकर वैज्ञानिक को महिला और उसकी बेटियों ने एक मिनट में मारे 40 जूते, वीडियो वायरल

ट्रक ड्राइवर को जबरन खिलाया गोबर, फिर की जमकर मारपीट; गोरक्षकों की दबंगई का वीडियो वायरल

खाकी फिर दागदार! UP Police का हेड कांस्टेबल 15 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एक केस के बदले...

पहले बच्चों की हत्या, फिर खुदकुशी, सुसाइड नोट में जो लिखा- उसने सभी को झकझोर दिया

ट्रिपल डेथ केस: सुसाइड नोट ने बदली कहानी, इस वजह से दी थी तीन लोगों ने एक साथ जान

खौफनाक वारदात: एक ही घर में तीन लोगों ने क्यों खाया जहर? सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य

निलंबित IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बड़ी राहत, 1 करोड़ रिश्वत मामले में FIR रद्द और नौकरी बहाली के...