UP के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- पर्यटक हमारे ब्रांड अंबेस्डर,विनम्रता से पेश आएं

Edited By Mamta Yadav,Updated: 29 Nov, 2024 12:32 AM

up tourism minister jaiveer singh said tourists are our brand ambassadors

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटक हमारे लिए ब्रांड एंबेसडर है,इसलिये उनसे विनम्र और सहयोग की भावना रखने की जरुरत है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटक हमारे लिए ब्रांड एंबेसडर है,इसलिये उनसे विनम्र और सहयोग की भावना रखने की जरुरत है।

जरुरी नहीं है कि प्रदेश में घूमने के लिए आने वाले लोग बहुत धनी हों
पर्यटन विभाग की तैयारियों की समीक्षा के दौरान जयवीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि यह जरुरी नहीं है कि प्रदेश में घूमने के लिए आने वाले लोग बहुत धनी हों। सामान्य लोगों की भी आस्था और उत्साह होता है, जो कि उन्हें प्रदेश भ्रमण के लिए खींच लाता है। ऐसे में हमें पर्यटकों के प्रति बेहद विनम्र व्यवहार रखना चाहिए। चाहे टैक्सी ड्राइवर, कुली, नाविक हों या दुकानदार, होटल संचालक सभी लोग जो किराया या सामान के मूल्य, जो स्थानीय लोगों से लेते हैं वही उन पर्यटकों से लें। यदि अतिरिक्त पैसा लेते हैं तो गलत हैं। हमें अपनी धारणा बदलने की जरूरत है।

पर्यटन पुलिस से लेकर स्कूली पाठ्यक्रम में सुधार का सुझाव
जयवीर सिंह ने जोर दिया कि पर्यटन पुलिस और सामान्य पुलिस का पर्यटकों के प्रति व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के प्रति सही दृष्टिकोण विकसित करने के लिए स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए। छात्रों को पर्यटकों के प्रति सही व्यवहार के लिए शपथ दिलाने और पर्यटन पर आधारित फिल्में दिखाने का सुझाव दिया गया।

भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का विकास
मंत्री ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े स्थलों का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इन स्थलों को पर्यटकों के लिए आकर्षक और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया है। इन स्थलों पर विकास के सभी कार्य ठोस, प्रमाणिक और परिणामदायी होंगे।

1.64 लाख करोड़ का प्रस्तावित निवेश
पर्यटन मंत्री ने बताया कि जीआईएस (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) में कुल 1.64 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है, जिसमें से 30,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निवेशकों से लगातार फीडबैक लें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!