अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन करेगी UP सरकार, लाखों दीये जलाकर बनाया जाएगा रिकॉर्ड

Edited By Deepika Rajput,Updated: 25 Oct, 2019 12:11 PM

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रही है। 26 अक्टूबर को दीपोत्सव पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर, केंद्र एवं राज्य...

अयोध्याः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रही है। 26 अक्टूबर को दीपोत्सव पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर, केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रिगण प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान लगभग 226 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, 10 से 2 बजे तक भगवान श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों सहित भव्य ‘शोभा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर अयोध्या के मुख्य मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क में समाप्त होगी। इसमें विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ ही प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार भाग लेंगे। यहीं पर सीएम द्वारा शोभा यात्रा का अवलोकन किया जाएगा। 4 बजे भगवान राम-सीता का रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण एवं भरत मिलाप का कार्यक्रम संपन्न होगा। 4:15 बजे से 4:40 तक रामकथा पार्क आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वंदन/आरती एवं श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा।

इसके बाद समस्त घाटों और सम्पूर्ण अयोध्या में 5 लाख, 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। राम की पैड़ी पर 4 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन कर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया जाएगा और नगर क्षेत्र में 1 लाख, 50 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सरयू पुल से आतिशबाजी की जाएगी। रामकथा पार्क में 8:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया एवं फिलीपींस की रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!