ग्रेटर नोएडा में India Skills National Competition का भव्य आयोजन, 650 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपना हुनर

Edited By Khushi,Updated: 30 Mar, 2026 02:48 PM

grand hosting of india skills national competition in greater noida over 650 yo

Uttar Pradesh: भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) की ओर से राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के तहत देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता 'इंडियास्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26' का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जा...

Uttar Pradesh: भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) की ओर से राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के तहत देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता 'इंडियास्किल्स नेशनल कॉम्पिटिशन 2025-26' का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता देशभर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार होने का मौका देती है।

आज प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह

उत्तर प्रदेश सरकार इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। राज्य सरकार प्रदेश को कौशल विकास का हब बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इससे युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमताएं दिखाने का अवसर मिलता है। इस द्विवार्षिक प्रतियोगिता से पहले असम, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें उत्तर प्रदेश के 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 16 प्रतिभागियों ने मेडल जीते।

650 से अधिक युवा प्रतिभागी भाग लेंगे

इस बार प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 29 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में होगा। इसके बाद प्रतियोगिता 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट के हॉल 9 से 12 में आयोजित होगी। समापन समारोह 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हॉल 9 में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 650 से अधिक युवा प्रतिभागी भाग लेंगे और 63 अलग-अलग कौशलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। साथ ही रोबोटिक्स, ग्रीन स्किल्स और भविष्य के रोजगार जैसे विषयों पर विशेष ज्ञान-सत्र और चर्चा भी आयोजित की जाएगी। इसमें FANUC, FESTO, AutoDesk और DMG Mori जैसी बड़ी कंपनियां अपने अनुभव और तकनीकी जानकारी साझा करेंगी।

भारत सरकार और कौशल विकास मिशन ने सभी से इस कार्यक्रम में सहयोग करने और युवाओं को अवसर प्रदान करने की अपील की है, ताकि युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!