UP Election 2022: घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा शख्स, बोला- आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए मतदान करना जरूरी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 03 Mar, 2022 12:10 PM

up election 2022 the man who came to vote riding on a horse

लोकतंत्र के महापर्व को कुछ उत्साही लोगों ने और आकर्षक और जीवंत बना रखा है। ऐसे ही एक मतदाता हैं विधानभा 330 पडरौना नगर के गांधी नगर वार्ड निवासी शिवजी वर्मा इस बार फिर वे अपने घोड़े पर सवार होकर जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ-292 पर पहुंचे और मताधिकार का...

कुशीनगर: लोकतंत्र के महापर्व को कुछ उत्साही लोगों ने और आकर्षक और जीवंत बना रखा है। ऐसे ही एक मतदाता हैं विधानभा 330 पडरौना नगर के गांधी नगर वार्ड निवासी शिवजी वर्मा इस बार फिर वे अपने घोड़े पर सवार होकर जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ-292 पर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। घुड़सवारी के शौकीन शिवजी ने 2009 के चुना से ही वोट देने घोड़े से जाते हैं और मतदान के बाद शहर का एक चक्कर लगाते हैं।

सुबह करीब 10:30 बजे शिवजी अपने घोड़े पर सवार होकर जूनियर हाईस्कूल परिसर में बने बूथ पर पहुंचे। उन्हें देख आश्चर्यचकित पुलिसवालों ने रोका तो शिवजी ने उन्हें वोट देने की बात कही। वोट देकर वे बाहर निकले और घोड़े पर बैठकर शहर का एक चक्कर लगाया। उनका कहना था कि आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए मतदान करना जरूरी है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ही घोड़े पर सवार होकर बूथ तक आता हूं। इस बार मैं विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट किया। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!