UP: 28 वर्षीय महिला को अकेला देख व्यक्ति की डोली नीयत, घर में घुसकर जबरन किया रेप

Edited By Umakant yadav,Updated: 06 Mar, 2021 03:25 PM

up a man broke into a house and raped a 28 year old woman

उत्तर प्रदेश के शामली जिला में एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया। थाना प्रभारी श्यामबीर सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब महिला अपने घर में अकेली थी।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिला में एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया। थाना प्रभारी श्यामबीर सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब महिला अपने घर में अकेली थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजबीर ने महिला के घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजबीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), धारा 452 (नुकसान पहुंचाने, हमला करने या गलत इरादे से घर में जबरन घुसने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि शामली जिला के एक गांव में शुक्रवार को एक अन्य मामले में छह साल के बच्चे से कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। झिंझाना थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार 14 साल का एक लड़का पीड़ित को कथित रूप से पास के एक खेत में ले गया और वहां उससे अप्राकृतिक यौनाचार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!