जीजा की ब्लैकमेलिंग से परेशान दो सगी बहनों ने नदी में लगाई छलांग,  बोलीं - पापा मुझे माफ कर देना अब...

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Aug, 2024 07:06 PM

two real sisters troubled by brother in law s blackmailing jumped into the

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब दो सगी बहनों ने पारिवारिक कलह व जीजा के परेशान करने  से नदी मौत की छलांग लगा दी। आनन- फानन में लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ की मदद से काफी...

गोंडा, (ओम चन्द शर्मा): उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब दो सगी बहनों ने पारिवारिक कलह व जीजा के परेशान करने  से नदी मौत की छलांग लगा दी। आनन- फानन में लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को बरामद कर लिया।

PunjabKesari

आप को बता दें कि मामला मनकापुर कोतवाली के गांव तामापार मजरा गोफा का है। जहां पर सुरेश कुमार उर्फ गोबारी की दो बेटियां जो कि बंशीधर किसान इंटर कॉलेज में पढती थी। एक बेटी सुनीता 22 वर्ष ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वही दूसरी बहन पुनीता कक्षा 11 में पढ़ रही है। सोमवार की सुबह 05 बजे दोनों बहने एक साथ घर से शौच के बहाने डिब्बा हाथ में लेकर निकली। घर से कुछ ही दूरी पर बिसुही नदी में जाकर कूद गयी। मां शिव रतना देवी व पिता गोबारी चिल्लाते हुए पीछे दौड़े तब तक दोनों बहने गहरे पानी से भरी नदी में कूद गयी।

PunjabKesari

घटना की जानकारी देते हुए पिता ने बताया उसकी बड़ी बेटी की शादी पचपुतीजगतापुर के मजरा कॉलोनी पुरवा में अशोक कुमार के साथ हुई है। मेरी दूसरी बेटी सुनीता 23 वर्ष उसके घर गयी थी। जब पिछले शुक्रवार को वापस आयी तो फोन पर जीजा से कुछ बात हुई। लड़की बोली की जीजा कहते है कि वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दूंगा। इसी बात को लेकर रविवार की रात बेटी बहुत परेशान थी बार बार छत पर जा रही थी। सुबह दोनों बहने घर से नाराज होकर निकली। मैं पीछे पीछे गया तब तक पानी में जाकर बोली मैं जा रही हूं। और दोनों गहरे पानी में डूब गयी।  उन्होंने बताया कि भाई शहर में हैं भाई शिवाकांत व पप्पू बंग्लौर में रहते हैं। घर पर मां बाप व भाभी रहती है।

PunjabKesari

फिलहाल विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर सीओ आरके सिंह व कोतवाल संतोष कुमार मिश्र तथा मछली गांव चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!