Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Sep, 2022 04:47 PM
यूपी में शासन ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार दोपहर 7 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। मेरठ, बरेली के मंडलायुक्त बदले गए हैं। IAS सेल्वा कुमारी जे ...
लखनऊ: यूपी में शासन ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार दोपहर 7 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। मेरठ, बरेली के मंडलायुक्त बदले गए हैं। IAS सेल्वा कुमारी जे को बरेली से मेरठ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। IAS सारिका मोहन को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।
सीईओ नोएडा और एमडी नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन रितु माहेश्वरी को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, IAS प्रभात कुमार एसीईओ नोएडा बनाए गए हैं। IAS आनंद वर्धन को एसीईओ ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।
आनंद वर्धन इससे पहले सीडीओ मुरादाबाद थे और प्रभात कुमार सीडीओ रायबरेली थे। जॉइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है।