Edited By Purnima Singh,Updated: 13 Jun, 2025 12:43 PM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल में ऑनलाइन सेक्स वीडियो बनाने का काम चल रहा था। होटल में किराए पर कमरा लेकर ये गंदा खेल खेला जा रहा था ......
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल में ऑनलाइन सेक्स वीडियो बनाने का काम चल रहा था। होटल में किराए पर कमरा लेकर ये गंदा खेल खेला जा रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड समेत तीन की तलाश कर रही है।
बकौल पुलिस, बजरिया के महादेव होटल में कई दिन से किराए पर कमरा लेकर खेल चल रहा था। स्ट्रिपचैट नाम की वेबसाइट पर सीधे ऑनलाइन वीडियो डाले जा रहे थे। इस मामले में दो लड़कियों और एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने लड़कियों की फर्जी नाम से आईडी बनाकर 25 हजार रुपये महीने वेतन पर रखा था।
पुलिस ने बताया कि वेबसाइट पर टोकन लेने पर ही वीडियो देखने की सुविधा है। एक टोकन की कीमत 12 रुपये के बराबर होती है। वीडियो के लिए टोकन निर्धारित किए जाते हैं। टोकन खरीदने पर वीडियो स्ट्रीम किया जाता है।