UP में नृशंस हत्याकांड! महिला की अर्धनग्न लाश, क्षतिग्रस्त प्राइवेट पार्ट; युवक ने पहले शराब पिलाकर बेरहमी से पीटा, फिर क्रूरता से किया कत्ल, वजह उड़ा देगी होश

Edited By Purnima Singh,Updated: 30 Jul, 2025 01:23 PM

brutal murder in up

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने सोमवार रात पिता की हत्या के शक में महिला की नृशंस हत्या कर दी .......

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने सोमवार रात पिता की हत्या के शक में महिला की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने पहले महिला को खूब शराब पिलाई, फिर उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त करके मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बता दें कि हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। 

तफ्सील से जानें पूरा मामला  
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपी सर्वेश निषाद सोमवार शाम करीब चार बजे शराब लेकर उसके घर आया था। उसने और पत्नी ने सर्वेश के साथ शराब पी। फिर उसकी पत्नी सब्जी खरीदने बाजार जाने लगी तो जिद करके सर्वेश भी उसके साथ चला गया। जब पत्नी घर नहीं आई तो उसने बाजार में पता लगाया। जिसपर जानकारी मिली कि वह सब्जी लेकर सर्वेश के साथ लौट गई है। रातभर तलाशने के बाद भी पत्नी का कुछ पता नहीं चला। 

झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव
मंगलवार सुबह पत्नी का अर्धनग्न शव दमहा नाले के पास झाड़ियों में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शराब की खाली शीशी, पानी के पाउच और नमकीन पड़ी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।  32 वर्षीय मृतक महिला किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। 

हत्यारोपी ने पुलिस को दी शव की सूचना
शातिर दिमाग सर्वेश निषाद पुलिस को गुमराह करने के लिए मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे खुद शव की जानकारी लेकर थाने पहुंच गया और एक अलग ही कहानी सुना दी। सर्वेश ने पुलिस को बताया कि वह महिला के साथ शाम को बाजार गया था। बाजार से लौटकर दोनों ने जंगल में शराब पी। इस दौरान वह नशे में हो गया। वह रात को सब्जी लेकर अपने रिश्तेदार के घर असहट गांव चला गया और सो गया था। सुबह नींद खुलने पर वह अपने फोन की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचा तो वहां महिला की लाश पड़ी मिली। 

आरोपी की निशादेही पर मिला शव
शव की सूचना मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए और औरोपी को थाने में बैठाकर मौके पर जांच करने पहुंच गई। जंगल व झाड़ियां होने की वजह से पुलिस को शव नहीं मिला। दोबारा पुलिस सर्वेश को थाने से लेकर मौके पर गई। तब जाकर महिला का शव मिला। 

कपड़ों पर लगे खून के धब्बों से पुलिस को हुआ शक 
इस पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन उसके कपड़ों पर लगे खून के धब्बे शक की सुई उसकी ओर घुमा रही थी। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने चेहरे पर खून को धोना स्वीकारा है।  

साजिश के तहत की गई हत्या - पति;  महिला के हैं छह बच्चे
पति ने बताया कि आरोपी घर से कुछ दूर रहता है। उसका अक्सर घर पर आना-जाना लगा रहता था। आरोपी सर्वेश उसकी पत्नी पर अपने पिता की हत्या का झूठा आरोप लगा रहा था। जब्कि उसका पिता कभी उसके घर नहीं आया। पत्नी भी उसके पिता से मिलने नहीं आती थी। आरोपी ने साजिश के तहत पत्नी की हत्या की है। आपको बता दें कि महिला के छह-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी नौ साल और सबसे छोटा बेटा छह महीने का है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!