सुहागरात के बाद टूटा सपना! खुशी-खुशी लाया दुल्हन, एक रात नहीं चली 80 हजार की बीवी, कर गई खेला; सुबह उठते ही फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Jul, 2025 05:35 PM

the bride worth rs 80 000 did not last one night

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी नहीं हो रही थी तो वह 80 हजार रूपए खर्च कर खुशी-खुशी दुल्हन घर लाया ......

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी नहीं हो रही थी तो वह 80 हजार रूपए खर्च कर खुशी-खुशी दुल्हन घर लाया। लेकिन दुल्हन दूसरे दिन ही रात में कुंडी लगाकर फुर्र हो गई। जब दूल्हा सुबह उठा तो घर की हालत देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। अब वह अपनी दुल्हनिया को ड्रोन की मदद से ढूंढ रहा है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला…

पूरा मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलगांव का है। यहां के निवासी राहुल सैनी अपनी शादी को लेकर काफी समय से परेशान थे। फिर उन्होंने कुछ लोगों को 80 हजार रुपये देकर कानपुर निवासी एक महिला से शादी कर ली। खुशी-खुशी दुल्हन भी घर आ गई। शादी के बाद वह बहुत एक्साइटेड थे। उन्होंने सुहागरात से लेकर हनीमून तक के काफी सपने संजो रखे थे। शादी के दूसरे दिन प्रीति भोज होना था। जिसकी तैयारियों में राहुल से लेकर सभी घरवाले लगे हुए थे। रात होते ही दुल्हन दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गई। 

सुबह जब परिवार वाले सोकर उठे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि उनके गहने और नकदी सब गायब थे। नई दुल्हनिया को सब जगह खोजा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब राहुल के पिता दयाराम सैनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। राहुल ने ड्रोन कैमरे से तलाश की तो गांव के बाहर खेत में दुल्हन के कपड़े मिले। मगर, दुल्हन का कुछ पता नहीं लग सका। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!