Edited By Ramkesh,Updated: 26 Jun, 2022 04:33 PM
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त का दावा करे लेकिन अपराधी कानून को ठेंगा दिखाकर प्रधान पुत्र की गोलीमार कर हत्या कर दी है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना...
गोंडा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त का दावा करे लेकिन अपराधी कानून को ठेंगा दिखाकर प्रधान पुत्र की गोलीमार कर हत्या कर दी है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मामला गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताबेपूर की है। जहां पर अज्ञात बदमाशों ने प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।