प्रेमी संग Oyo में थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति...फिर हुआ जमकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Sep, 2025 04:29 PM

the wife was in oyo with her lover

आगरा: यूपी के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सब हैरान हो जाएगे। यहां पर एक महिला को उसके पति ने Oyo होटल में पकड़ लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ थी। पति को इस बात की भनक लग गई थी...

आगरा: यूपी के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सब हैरान हो जाएगे। यहां पर एक महिला को उसके पति ने Oyo होटल में पकड़ लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ थी। पति को इस बात की भनक लग गई थी, तो वो पीछे-पीछे होटल में पहुंच गया और दोनों को एक साथ पकड़ लिया। दोनों को एक साथ देखकर पति ने जमकर हंगामा किया। 

प्रेमी से अकसर मिलती रहती थी महिला 
बता दें कि ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। यहां के एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी गई है। दरअसल, महिला कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके एक बेटे की तबीयत खराब है। वह बेटे की थैरेपी के लिए सिकंदरा क्षेत्र के एक अस्पताल में आती रहती थी। तभी उसकी दोस्ती कंपाउंडर से हो गई। वह अकसर उससे मिलती रहती थी। कई बार अपने घर से जेवरात भी ले गई। 

पति को होने लगा शक 
पति को अपनी पत्नी पर शक होने लगा। इसके बाद उसने पत्नी के मोबाइल को एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया। पति ने पत्नी की चैट पढ़ ली। बुधवार महिला ने अपने प्रेमी को मैसेज करके सिकंदरा के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। इस बात की जानकारी पति को भी हो गई। वह परिवार के लोगों को साथ लेकर होटल में पहुंच गया और पत्नी और प्रेमी दोनों को पकड़ लिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया।सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों के परिवार के लोग आ गए। उनमें बातचीत होने लगी। मगर पति पत्नी को घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में महिला अपने मायके वालों के साथ चली गई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!