जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा तांत्रिक, मरीजों का करने लगा इलाज, वीडियो वायरल

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Nov, 2022 03:18 PM

the tantrik reached the emergency ward of the district hospital

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। जिससे डॉक्टरों की क्षमता पर सवाल उठ रहा हैं। दरअसल, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक महिला को बिच्छू के काटने पर भर्ती कराया गया था। पीड़ित महिला को इलाज से...

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। जिससे डॉक्टरों की क्षमता पर सवाल उठ रहा हैं। दरअसल, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक महिला को बिच्छू के काटने पर भर्ती कराया गया था। पीड़ित महिला को इलाज से कोई भी फायदा नहीं हो रहा था। जिससे परेशान परिजनों का डॉक्टरों से विश्वास उठ गया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में ही तांत्रिक को बुलाकर झाड़ फूंक करवाने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिरकार इस वार्ड में तांत्रिक को जाने की इजाजत किसने दी। बताया जा रहा है कि तांत्रिक ये भी दावा कर रहा है कि उसके पास रोजना मरीज इलाज कराने के लिए आते है और  सौ फीसदी मरीज ठीक हो जाते है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है।

 PunjabKesari

डॉक्टरों इलाज से मरीज को नहीं हो रहा था फायदा 
जानकारी के मुताबिक मामला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का है। बताया जा रहा है कि कुलपहाड़ के दरियार सिंह के खुड़ा निवासी गुलाब सिंह की बेटी संध्या यादव (22) को खेत में काम करने के दौरान करते समय बिच्छू ने काट लिया था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन, जब सरकारी डॉक्टरों के इलाज से कोई फायदा नही हुआ तो फिर तांत्रिको को बुला कर महिला का इलाज करवाया गया। हालांकि महिला को तांत्रिक के झाड़ फूंक से भी आराम नहीं मिला।

तांत्रिक के चक्कर में जा सकती है मरीज की जान 
पीड़ित महिला ने बताया कि बिच्छू के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने 8 इंजेक्शन लगाए पर उसे आराम नहीं मिला। इंजेक्शन से ज्यादा तांत्रिक की झाड़फूक से सही आराम मिला है। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या झांड फूंक से अस्पताल चलेगा। डॉक्टरों की लापरवाही से लोगों की जान भी जा सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!