लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Mar, 2026 03:29 PM

cm yogi adityanath statement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राज्य की जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है, निर्धारित समय पर बुकिंग कराएं, सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। उन्होंने...

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राज्य की जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है, निर्धारित समय पर बुकिंग कराएं, सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ''कुछ लोग अफवाहें फैला कर राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''पश्चिम एशिया युद्ध के पहले अगर किसी के घर रसोई गैस का सिलेंडर एक महीने चलता था, तो वह आज पांचवें या छठे दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहा है।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''निर्धारित समय पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएं, आपकी बारी आने पर रसोई गैस आपके घर तक पहुंच जाएगी। सरकार ने सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जैसे पहले गैस सिलेंडरों की घर पर डिलीवरी होती थी, वैसे ही अब भी होगी। इसके लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है।'' 

उन्होंने कहा, ''अगर हम उतावलेपन में आकर किसी अफवाह पर भरोसा करते हैं या दुष्प्रचार के चक्कर में पड़ते हैं तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे। हमको यह सतर्कता रखनी होगी। हमें अपने राष्ट्रीय नेतृत्व पर विश्वास रखकर धन्यवाद देना चाहिए कि भारत में सब कुछ अच्छा है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ईरान और अमेरिका युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित है लेकिन, यह युद्ध लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा और इसके लिए सभी को मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!