नामजियों से भिड़े इंस्पेक्टर, कहा- मिट्टी में मिला दूंगा... विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Mar, 2026 04:15 PM

inspector clashes with namazis says  i will bury them in the dust   controve

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में ईद के मौके पर गंगापुर स्थित ईदगाह में नमाज को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। करीब एक घंटे तक चले तनाव के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

मैनपुरी (आफाक अली खान): उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में ईद के मौके पर गंगापुर स्थित ईदगाह में नमाज को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। करीब एक घंटे तक चले तनाव के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

नमाज को लेकर बढ़ा विवाद
शनिवार सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे थे। इसी दौरान कुरावली इंस्पेक्टर ललित भाटी ने ईदगाह परिसर के बाहर नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि नमाज केवल निर्धारित परिसर के अंदर ही अदा की जाए। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्षों से आसपास के खेतों में भी नमाज अदा की जाती रही है, इसलिए इस पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 प्रशासन ने संभाला मोर्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नीरज द्विवेदी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद नमाज शांति के साथ संपन्न हो सकी।

लोगों में नाराजगी, राजनीतिक बयानबाजी तेज
घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में इंस्पेक्टर की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि धार्मिक अवसर पर इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। वहीं, स्थानीय राजनीतिक नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं और इसे अनुचित बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के दौरान हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस संबंध में उच्च अधिकारियों ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!