प्राइवेट पार्ट बच ही गया! पत्नी ने प्रेमी संग किया पति पर हमला, बेतहाशा दर्द देने की थी साजिश, फिर जो हुआ...होश उड़ा देगा मामला

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Apr, 2026 04:10 PM

the private parts were spared the wife and her lover attacked her husband

Agra Crime news: यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति संग अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी होने पर पति ने उसका...

Agra Crime news: यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति संग अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी होने पर पति ने उसका विरोध किया। लेकिन, उसे ये नहीं पता था कि उसे विरोध करना इतना भारी पड़ जाएगा। विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने पति के प्राइवेट पार्ट को निशाना बनाने की कोशिश की। उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। 

अब जानिए क्या है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से एटा जिले के साकीट थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रनकता इलाके में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी का टिंकू नाम के युवक के साथ संबंध है। दोनों के अफेयर की जानकारी जब उसे हुई तो उसने विरोध करने की कोशिश की। 2 अप्रैल की रात करीब 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उसे रोका। वहां पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट शुरू कर दी गई। 

बुरी तरह घायल हुआ युवक   
युवक ने आरोप लगाया कि इसी दौरान चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया। उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार किया, गनीमत रही कि उसका पार्ट पूरी तरह से नहीं कटा। लेकिन काफी गहरा कट लग गया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। फिलहाल पीड़ित की सर्जरी हुई है और वह खतरे से बाहर है। वहीं, पूरे मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!