किसान सावधान! UP में अगले 48 घंटे भारी, 50km की रफ्तार से आएगी आफत... IMD का डरावना अलर्ट!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Apr, 2026 06:56 AM

the next 48 hours will be heavy in up with wind speeds of up to 50 km h

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ चुका है। पिछले 2 दिनों (शनिवार और रविवार) से जारी ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज, सोमवार के लिए भी डराने वाली चेतावनी...

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ चुका है। पिछले 2 दिनों (शनिवार और रविवार) से जारी ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज, सोमवार के लिए भी डराने वाली चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे पूरे प्रदेश पर भारी पड़ने वाले हैं।

खेतों में बिछी सफेद चादर, अन्नदाता बेहाल
पिछले 48 घंटों में हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खासकर इटावा, कन्नौज, उरई, महोबा, हमीरपुर और औरैया में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। खेतों में कटने के लिए तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। बागों में आम की बौर को भी भारी क्षति पहुंची है। संभल, मथुरा, हाथरस और बुलंदशहर में रविवार को इतनी ओलावृष्टि हुई कि सड़कें और खेत बर्फ की सफेद चादर से ढंक गए।

आज इन जिलों में मंडरा रहा है खतरा
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज इन प्रमुख शहरों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है:- अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, अलीगढ़ और सीतापुर। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जो जान-माल के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

50 किमी की रफ्तार से चलेगा तूफान
बारिश के साथ-साथ आज प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। लखनऊ, कानपुर और झांसी मंडल में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में तेज बौछारें गिरेंगी। तेज हवाओं के कारण कमजोर इमारतों, पुराने पेड़ों और बिजली के खंभों के गिरने का डर बना हुआ है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हुआ है। यह सिस्टम वेस्ट यूपी से प्रवेश कर रहा है और धीरे-धीरे पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लेगा। इसके प्रभाव से बुधवार तक प्रदेश में रुक-रुक कर आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान में भी भारी गिरावट आएगी।

सावधानी ही बचाव है: प्रशासन की सलाह
बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता के लिए गाइडलाइन जारी की है:-
- पेड़ों से दूर रहें: आंधी-तूफान के दौरान ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
- किसानों को निर्देश: कटी हुई फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं या तिरपाल से ढंक दें।
- सुरक्षित रहें: बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कम करें और पक्के घरों के अंदर रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!