मैं पठान हूं, गर्दन कटा लूंगा पर झुकूंगा नहीं'- आकिब ने Dubai से जारी किया वीडियो... PM मोदी और CM योगी से लगाई गुहार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Apr, 2026 02:58 PM

accused aaqib who has terror links spoke from dubai and appealed to yogi modi

Lucknow News: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) द्वारा आईएसआई (ISI) के संदिग्ध एजेंट साकिब उर्फ डेविल की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दुबई में रह रहे मेरठ के निवासी आकिब खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) द्वारा आईएसआई (ISI) के संदिग्ध एजेंट साकिब उर्फ डेविल की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दुबई में रह रहे मेरठ के निवासी आकिब खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की है। आकिब ने खुद पर लगे आतंकी आरोपों को सिरे से नकारते हुए खुद को सच्चा देशभक्त बताया है।

ATS की रडार पर क्यों है आकिब?
जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरफ्तार साकिब उर्फ डेविल का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराने में आकिब खान की मुख्य भूमिका रही है। पिछले साल आकिब का एक वीडियो कॉल वायरल हुआ था, जिसमें वह AK-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड जैसे घातक हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आया था। इसी वीडियो के आधार पर बिजनौर पुलिस ने पहले उसे क्लीन चिट दी थी, लेकिन अब एटीएस की जांच में उसके आतंकी तार जुड़ते दिख रहे हैं।

'मैं ₹20,000 कमाने वाला ड्राइवर हूं'
दुबई से जारी वीडियो में आकिब भावुक नजर आया। उसने कहा कि मुझ पर आतंकवादी का ठप्पा न लगाएं। मैं दुबई में गाड़ी चलाकर महीने के 20 हजार रुपए कमाता हूं और मेहनत की रोटी खाता हूं। मैं अपने देश (भारत) से बहुत प्यार करता हूं। अगर कोई मेरे देश की तरफ आंख उठाएगा, तो मैं उसकी आंख निकाल लूंगा।

हथियारों के प्रदर्शन पर दी चुनौती
वायरल वीडियो में दिख रही AK-47 के बारे में आकिब ने दावा किया कि इसकी असलियत पुलिस को पहले से पता है। उसने कहा कि मेरे पास उन सभी पुलिस अधिकारियों के नंबर हैं जिन्होंने मुझसे पहले पूछताछ की थी। मैंने पूरी हकीकत पहले ही बता दी थी। बेगुनाह को सजा मत दो, जो असली गुनहगार हैं उन्हें पकड़ो।

ये भी पढ़ें:- 25 साल बाद मुर्दा लौटा जिंदा: Bijnor Police ने मिलाया, तो घर में मच गया कोहराम... पत्नी के सामने खड़ी हुई अजीब मुश्किल

PM मोदी और CM योगी से लगाई गुहार
आकिब ने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए विनती की है कि उसके खिलाफ गलत अफवाहें न फैलाई जाएं। उसने कहा कि मैं पठान हूं, गर्दन कटा सकता हूं लेकिन झुकाऊंगा नहीं। उसने मांग की है कि पकड़े गए संदिग्धों से गहन पूछताछ की जाए ताकि सच सामने आ सके।

बिजनौर पुलिस पर पहले ही गिर चुकी है गाज
बता दें कि इसी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में बिजनौर पुलिस के एक थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया जा चुका है और क्षेत्राधिकारी (CO) को हटाया गया है। अब यूपी एटीएस आकिब के दावों और उसके कथित आतंकी नेटवर्क के बीच की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!