UPPSC RO ARO Result 2023: लंबा इंतजार खत्म! 419 उम्मीदवार सफल, अनिल पांडेय ने किया टॉप, जानें नाम वाइज कैसे देखें अपना रिजल्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Apr, 2026 11:22 AM

ro and aro exam results declared in up

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 का परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है,...

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 का परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिनमें 338 समीक्षा अधिकारी तथा 81 सहायक समीक्षा अधिकारी शामिल हैं। 

अनिल पांडेय ने किया टॉप
परिणाम के अनुसार अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे तथा लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा दो एवं तीन फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें 5930 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टंकण परीक्षा 16 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। सभी रिक्त पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। 

PunjabKesari

नाम वाइज चेक कर सकते हैं रिजल्ट
यूपीपीएससी आरओ एआरओ फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर, नाम, कैटेगरी दर्ज है। आप नाम के अनुसार रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डायरेक्ट पीडीएफ लिंक पर भी क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

*नाम वाइज मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
*होम पेज पर व्हाट्स न्यू में रिजल्ट के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
*अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
*इसके बाद आप इसमें अपना रोल नंबर, नाम चेक कर सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!