Hamirpur News: शक्तिवर्धक गोलियां खाकर दूल्हा जबरन बनाता था संबंध, शादी के 7 दिन बाद दुल्हन की मौत

Edited By Imran,Updated: 12 Feb, 2024 02:30 PM

the groom used to force himself into  by taking potency pills

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक पति का क्रूरता सामने आया है। दरअसल, यहां एक दुल्हन की शादी के एक हफ्ते बाद मौत गई। परिजनों ने बताया कि लड़की के पति ने उसके साथ शक्तिवर्धक दवा खाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे पीटा गया और फिर जबरन...

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक पति का क्रूरता सामने आया है। दरअसल, यहां एक दुल्हन की शादी के एक हफ्ते बाद मौत गई। परिजनों ने बताया कि लड़की के पति ने उसके साथ शक्तिवर्धक दवा खाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे पीटा गया और फिर जबरन संबंध बनाए।

परिजनों के मुताबिक, नई नवेली दुल्हन की हालत ऐसी हो गई कि जैसे उसके साथ गैंगरेप किया गया हो। जिसके चलते उसके प्राइवेट पार्ट में घाव हो गए और इंफेक्शन हो गया। ये इंफेक्शन पूरी बॉडी में फैल गया और कानपुर में इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। भाई ने दामाद और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला हमीरपुर नगर के एक मोहल्ले का है।

दुल्हन की भाभी ने बताया कैसे की गई क्रूरता...

दरअसल, नगर के मोहल्ले में रहने वाले सरकारी कर्मचारी ने अपनी बहन (32) की शादी उरई के राजेंद्र नगर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ तय की थी। उनकी पत्नी ने बताया ", मेरे सास और ससुर नहीं हैं। हमने बड़े लाड प्यार से अपनी ननंद को पाला। उसे माता-पिता की कोई कमी नहीं रहने दी। हम लोगों ने शादी की तैयारियां धूम धाम से की थी। शहर के ही एक गेस्ट हाउस को बुक किया गया था। 3 फरवरी को उरई से बारात आई थी। बारातियों का स्वागत किया गया। उसके बाद द्वारचार और जयमाल समेत सारी रस्में पूरी हुईं। उस समय तक सबुकछ ठीक था। बेटी और दामाद दोनों खुश थे। अगले दिन 4 फरवरी को हम लोगों ने बेटी को विदा कर दिया। बेटी विदा होकर अपनी ससुराल पहुंच गई। उसके बाद चौथी लेने की तारीख 8 फरवरी तय हुई। हम लोग अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी को विदा कराने की तैयारी में लगे थे। 7 फरवरी की शाम को मैं अपने पति के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में कानपुर गई थी, तभी ननद के ससुराल से फोन आया।

शादी के 3 दिन बाद दुल्हे ने लगाया आरोप
वहीं, शादी के 3 दिन के बाद दुल्हे ने ससुराल में फोन कर के कहा कि आप लोगों ने कौन सी बीमारी छिपाकर शादी की है। उसे उल्टियां हो रही हैं और तबीयत खराब है। ये सुनते ही हम लोग कानपुर की शादी छोड़कर उसी दिन उरई पहुंच गए। जहां से ननद को लेकर सीधे कानपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार हुआ। लेकिन आराम नहीं मिला।

दुल्हन के भाभी ने बताया कि उसकी ननद को कभी बुखार तक नहीं होता था। वो हमेशा स्वस्थ रही। लेकिन जब बेटी को कोई फायदा नहीं हुआ तो मैंने उससे जोर देकर बीमारी के बारे में पूछा। तब वो शर्म के मारे कुछ बताने को राजी नहीं हुई। जब मैंने कहा कि अगर बीमारी पता नहीं चलेगी तो सही से इलाज नहीं हो पाएगा। तब उसने बताया कि पति ने उसके साथ सेक्सवर्धक गोलियां खाकर दो-तीन दिन संबंध बनाए हैं। मेरे मना करने पर भी वो नहीं माना। विरोध करने पर उसे पीटा और फिर जबरन संबंध बनाए।

गायनकोलॉजिस्ट बोली- जैसे गैंगरेप किया गया
इस घटना की जानकारी होते ही दुल्हन के परिजनों ने उसको गायनकोलॉजिस्ट को दिखाया। चेकअप के बाद गायनोकोलॉजिस्ट ने कहा कि बेटी के साथ बेरहमी से संबंध बनाए गए हैं, उसकी हालत ऐसी है जैसे गैंगरेप किया गया हो। उसे अंदरूरी जख्म हो गए हैं। जिसकी वजह से इंफेक्शन फैल गया है। ये सुनकर मेरी रूह कांप गई। बेटी को इतना पेन था कि कुछ खा पी भी नहीं पा रही थी। आखिर में इलाज के दौरान 10 फरवरी को बेटी ने दम तोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!