पतियों की हैवानियत: एक ने चुन्नी से घोंटा गला, तो दूसरे ने गला रेतकर पुलिस के सामने किया सरेंडर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Sep, 2026 07:29 AM

2 husbands turn into monsters in meerut surrender before the police

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि...

Meerut News: मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहउल्लापुर के चांद खां ने अपनी पत्नी शाहिस्ता (28) की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि चांद अक्सर पैसों की मांग को लेकर शाहिस्ता के साथ मारपीट करता था और उसका उत्पीड़न करता था। महिला के भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि शाहिस्ता की करीब 6 साल पहले परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ऐंची खुर्द निवासी चांद खां से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों जाकिर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे थे। उनके 4 बच्चे हैं। तहरीर के अनुसार, कुछ समय पहले चांद को गांव में संपत्ति मिली थी। शाहिस्ता पति से इस संपत्ति को बच्चों के नाम करने के लिए कह रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच करीब 3 महीने से विवाद था।

ये भी पढ़ें:- 30 फीट ऊंचे टैंक में भीषण आग, जिं/दा जलकर नीचे गिरे 2 मजदूर... टायर फैक्टरी में दर्दनाक हादसा

एक अन्य मामले में भावनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और वारदात की सूचना देने खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी (सदर देहात) सुधीर कुमार ने बताया कि अब्दुलापुर निवासी मनीष सोमवार को भावनपुर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी कविता (25) की हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!