गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड: वार्डन की गंदी करतूत आई सामने, फोन से मिले 7 आपत्तिजनक वीडियो

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Sep, 2026 08:09 PM

major scandal at girls  hostel warden s indecent behavior exposed 7 objectiona

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल फोन छिपाकर छात्राओं की कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस ने महिला वार्डेन का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी...

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल फोन छिपाकर छात्राओं की कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस ने महिला वार्डेन का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में फोन से छह से सात आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है।

गंदगी पर नजर रखने के लिए मोबाइल रखने का वार्डेन का दावा
पूछताछ के दौरान वार्डेन ने पुलिस को बताया कि कुछ छात्राएं इस्तेमाल किए गए पैड इधर-उधर फेंककर गंदगी फैलाती थीं। उनका दावा है कि इसी पर नजर रखने के लिए मोबाइल फोन को रिकॉर्डिंग मोड में बाथरूम में रखा गया था। हालांकि, पुलिस के लिए यह तर्क भी जांच का विषय है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल में मिले वीडियो कब रिकॉर्ड किए गए और उनकी अवधि कितनी है।

छात्राओं ने कई दिनों से रिकॉर्डिंग की जताई आशंका
मोबाइल फोन मिलने के बाद छात्राओं ने आशंका जताई कि बाथरूम में उनकी रिकॉर्डिंग कई दिनों से की जा रही थी। पुलिस छात्राओं के बयान दर्ज करने के साथ मोबाइल में मिले वीडियो की भी जांच कर रही है। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि क्या इन वीडियो को किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा किया गया या इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से वीडियो के प्रसारण की पुष्टि नहीं की गई है।

क्या किसी रैकेट से जुड़ा है मामला?
मामले में छात्राओं की ओर से कुछ वीडियो के प्रसारित होने की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी रैकेट से इस मामले के जुड़े होने का कोई तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल में मिले वीडियो केवल इसी हॉस्टल की छात्राओं के हैं या किसी अन्य स्थान से भी संबंधित हैं। साथ ही रिकॉर्डिंग कितने समय से की जा रही थी और वीडियो किसी व्यक्ति या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजे गए थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं की कथित रिकॉर्डिंग के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। अगस्त 2025 में आजमगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में बाथरूम में छिपकर छात्राओं के वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप से करीब 40 आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई थी। इसी तरह प्रयागराज में 2022 में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कथित तौर पर स्पाई कैमरा लगाए जाने का मामला सामने आया था। जांच के दौरान कैमरे की रिकॉर्डिंग और डीवीआर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस बोली- तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
मोहद्दीपुर का यह हॉस्टल किराए के मकान में संचालित होने की बात सामने आई है। मकान मालिक के मुताबिक, महिला ने मकान किराए पर लेकर हॉस्टल चलाया था और इससे पहले इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई थी। कैंट पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन और उसमें मिले वीडियो की जांच की जा रही है। छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!