श्रद्धालुओं के लिए Good news: वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए शेड्यूल

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Sep, 2026 08:21 PM

good news for pilgrims special train to run between vaishno devi katra and vara

आगामी त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष रेलगाड़यिां चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि माता वैष्णो देवी कटरा और जम्मू तवी से वाराणसी के...

मुरादाबाद: आगामी त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष रेलगाड़यिां चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि माता वैष्णो देवी कटरा और जम्मू तवी से वाराणसी के मध्य दो प्रमुख आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन 9-9 फेरों के लिए किया जाएगा, जिससे मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

पहली ट्रेन गाड़ी संख्या 04604/04603‘श्री माता वैष्णो देवी कटरा - वाराणसी - श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस'होगी। गाड़ी संख्या 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को शाम 18:15 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद (सुबह 06:55 बजे), बरेली, आलमनगर, रायबरेली जंक्शन तथा माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए अगले दिन शाम 18:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04603 वाराणसी से 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 04:30 बजे रवाना होकर दोपहर 15:10 बजे मुरादाबाद होते हुए अगले दिन तड़के 04:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 04610/04609‘जम्मूतवी - वाराणसी - जम्मूतवी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस'के रूप में संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 04610 जम्मूतवी से 01 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 05:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद (शाम 17:50 बजे), शाहजहाँपुर, लखनऊ जंक्शन तथा सुल्तानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 05:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04609 वाराणसी से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर शाम 19:25 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 08:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पूर्व निर्धारित समय-सारणी, ठहराव एवं स्टेशनों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से अवश्य जांच लें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!