वाराणसी के गेस्ट हाउस में स्पेशल सर्विस: 4 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार, देह व्यापार का भंडाफोड़

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Sep, 2026 08:01 AM

varanasi news police raid guest house 7 arrested including 4 women

धर्म और आस्था की नगरी वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैंट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित परेड कोठी इलाके के एक नामी गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सर्विस के नाम पर चलाए...

Varanasi News: धर्म और आस्था की नगरी वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैंट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित परेड कोठी इलाके के एक नामी गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सर्विस के नाम पर चलाए जा रहे इस काले धंधे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं और 3 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है।

दरअसल, कैंट स्टेशन के आसपास के इलाके में लंबे समय से गेस्ट हाउस, ढाबों और ट्रेवल एजेंसियों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। एसीपी कैंट शुभम जैन की अगुवाई में जब पुलिस टीम ने अचानक परेड कोठी स्थित गेस्ट हाउस पर धावा बोला, तो वहां हड़कंप मच गया। कमरों की तलाशी लेने पर 4 महिलाएं और 3 युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद हुई हैं।

ये भी पढ़ें:- पेंशन और मोबाइल के विवाद में बेटे-पोते को लगाई आग, फिर महिला ने ली खुद की जान

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क में ग्राहकों को फंसाने के लिए स्पेशल सर्विस जैसे गुप्त कोड का इस्तेमाल किया जाता था। कमरे बुक कराने के नाम पर अंदर जिस्मफरोशी का खेल चल रहा था। पुलिस फिलहाल पकड़े गए सभी 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी कैंट शुभम जैन ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि यह धंधा कब से चल रहा था, इसमें गेस्ट हाउस के मालिक या मैनेजर की क्या भूमिका है और क्या इसके तार किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!