Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Sep, 2026 10:42 AM

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ इलाके से जो खबर आई है, उसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। रावतपुरा खुर्द गांव में एक कलयुगी बेटे ने महज 60 रुपए के लिए अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या...
Mohaba News: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ इलाके से जो खबर आई है, उसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। रावतपुरा खुर्द गांव में एक कलयुगी बेटे ने महज 60 रुपए के लिए अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वजह सिर्फ इतनी थी कि मां ने बेटे को गांजा खरीदने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था।
गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, 28 साल का मोहन यादव गांजे का बुरी तरह आदी है। वह आए दिन नशे के लिए अपनी 51 साल की मां मूला देवी से झगड़ा करता रहता था। बुधवार को भी उसने अपनी मां से 60 रुपए मांगे। मां ने जब कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, तो मोहन का पारा चढ़ गया। गुस्से में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपनी मां की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमला इतना खौफनाक था कि महिला की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:- यमुना एक्सप्रेस-वे पर धू-धू कर जली बस: AC में ब्लास्ट और 9 यात्री जिं/दा जले, CM योगी ने किया 2-2 लाख का ऐलान
वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी के सिर से नशे का भूत नहीं उतरा। वह कहीं भागने के बजाय करीब 2 घंटे तक अपनी मां की खून से लथपथ लाश के पास ही चुपचाप बैठा रहा। घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब मृतका का बड़ा बेटा सोहन यादव नोएडा से घर पहुंचा। सोहन अपनी पत्नी की डिलीवरी के सिलसिले में गांव लौटा था, लेकिन जैसे ही उसने घर के अंदर कदम रखा, सामने मां का शव देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं। आरोपी मोहन यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। महज 60 रुपए और नशे की सनक में हुए इस कत्ल से पूरे रावतपुरा खुर्द गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।