13 की दुल्हन और 20 का दूल्हा, जयमाला से ठीक पहले पुलिस की रेड... सेहरा बांधे ही उल्टे पांव भागा दूल्हा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Sep, 2026 09:30 AM

bride aged 13 and groom aged 20 police raid just before garland ceremony

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक मंदिर के भीतर चल रहा बाल विवाह पुलिस की एन मौके पर हुई एंट्री से रुक गया। रस्में पूरी होने ही वाली थीं, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग खुशियों में डूबे थे, तभी किसी की एक फोन कॉल ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। जैसे ही पुलिस की...

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक मंदिर के भीतर चल रहा बाल विवाह पुलिस की एन मौके पर हुई एंट्री से रुक गया। रस्में पूरी होने ही वाली थीं, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग खुशियों में डूबे थे, तभी किसी की एक फोन कॉल ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। जैसे ही पुलिस की गाड़ी मंदिर के बाहर पहुंची, वहां भगदड़ मच गई। 20 साल का दूल्हा, उसके घरवाले और लड़की पक्ष के रिश्तेदार पुलिस को देखते ही मौके से रफूचक्कर हो गए। आखिर में मंदिर में मंडप के नीचे सिर्फ 13 साल की मासूम किशोरी और उसकी मां ही बची रह गईं। पुलिस ने तुरंत शादी रुकवाई और दोनों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी इलाके का है। जहां पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि एक स्थानीय मंदिर में 13 साल की नाबालिग बच्ची की जबरन शादी कराई जा रही है। मामला गंभीर था, लिहाजा पुलिस टीम ने बिना देर किए मंदिर में रेड मार दी। पुलिस के ऐन वक्त पर पहुंचने से शादी के जश्न का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। पुलिस की वर्दी देखते ही 20 साल का दूल्हा सेहरा बांधे-बांधे ही उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ। उसके पीछे-पीछे दोनों पक्षों के तमाम रिश्तेदार भी खिसक लिए।

ये भी पढ़ें:- AI से बनाई रेलवे अफसर की न्यूड फोटो, मांगी 15 लाख की रंगदारी... हाईटेक ब्लैकमेलर युवती अरेस्ट

थाने लाकर जब पुलिस ने कागजात और उम्र की जांच की, तो पता चला कि लड़की की उम्र महज 13 साल (नाबालिग) है, जबकि जिस युवक से उसका सौदा किया गया था उसकी उम्र 20 साल है। लड़की के नाबालिग होने की कानूनी पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे तुरंत बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया। फिलहाल बच्ची को सुरक्षित अभिरक्षा में रखकर उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

मेरठ पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि आखिर 13 साल की मासूम की शादी का फैसला किसने कराया? क्या इसके पीछे किसी बिचौलिए या पैसों के लेनदेन का मामला है? पुलिस फरार दूल्हे, उसके परिजनों और लड़की पक्ष के उन लोगों की पहचान में जुटी है जो मौके से भाग निकले थे। पुलिस का कहना है कि बाल विवाह कराने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!