दूल्हा खुशी-खुशी घर लाया दुल्हन, सास ने कहा- बहू तो लड़का...दूल्हे का भी ठनका माथा, दे दिया तीन तलाक; पूरा मामला उड़ा देगा होश

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Sep, 2025 05:59 PM

the groom happily brought the bride home

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा खुशी-खुशी अपनी दुल्हन घर लेकर आया। निकाह की सारी रस्मों के बाद जब दुल्हन हंसी-खुशी ससुराल पहुंची तो सास का जुल्म शुरू हो गया .....

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा खुशी-खुशी अपनी दुल्हन घर लेकर आया। निकाह की सारी रस्मों के बाद जब दुल्हन हंसी-खुशी ससुराल पहुंची तो सास का जुल्म शुरू हो गया। इतना ही नहीं सास ने बहू को देखकर कहा ये तो लड़की लग ही नहीं रही। इसका शरीर तो लड़कों जैसा है। सास की बात सुनकर दूल्हे का भी माथा ठनक गया और उसने दुल्हन को लड़की न मानते हुए तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद दुल्हन रोती हुई थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताई।

दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता को खूब पीटा 
आगरा के नगला मेवाती निवासी लड़की का रिश्ता बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी आशिक मंसूरी संग तय हुआ था। दोनों का निकाह पिछले साल 11 नवंबर को हुआ था। इस शादी में मिले दहेज से सास नाजरीन, ससुर शमीम और अन्य संतुष्ट नहीं थे। वो बार-बार दहेज की मांग करने लगे। इतना ही नहीं नई नवेली दुल्हन को दहेज के लिए अक्सर मायके भी भेज देते थे। आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। मामला तब सामने आया जब ससुरालियों ने दुल्हन के साथ जुल्म की सारी हदों को पार करते हुए उसे बंधक बनाकर खूब पीटा। 

पुलिस ने पीड़िता की कोई मदद नहीं की 
जब घरवालों को पता चला तो वो अपनी बेटी को छुड़ाकर लाए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले मुझे वापस रखने की ऐवज में स्कॉर्पियो कार और दो लाख रुपयों की मांग की डिमांड कर रहे हैं। जब मना किया तो कमरे में बंधक बना लिया और रोजाना भूखा-प्यासा रख मारपीट करने लगे। किसी तरह मायके वालों को इस बारे में बताया। तब उन्होंने बुलंदशहर पुलिस की मदद से मुझे छुड़वाया। पीड़िता की आपबीती सुनकर भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की। हालांकि, अब कोर्ट के आदेश पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!