अहिल्याबाई स्टेडियम में रखा जाएगा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, कल नरौरा में गंगा किनारे होगा अंतिम संस्कार
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 22 Aug, 2021 05:41 PM

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे कल्याण सिंह का शनिवार को एसजीपीजीआई में ईलाज के दौरान निधन हो गया। राम मंदिर निर्माण के नायकों...
अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे कल्याण सिंह का शनिवार को एसजीपीजीआई में ईलाज के दौरान निधन हो गया। राम मंदिर निर्माण के नायकों में से एक सिंह के निधन की खबर से राजनीतिक जगत के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता गण लखनऊ पहुंचे। वहीं उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को और अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ नरौरा परमाणु केंद्र के पास स्थित गंगाघाट पर किया जाएगा।
बता दें कि अंतिम दर्शन के लिए अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में उनका शव रखा जाएगा। इसके बाद सोमवार सुबह शव यात्रा अतरौली रवाना होगा। जहां उनके गांव मढ़ौली में अंतिम दर्शन के लिए यात्रा को रोका जाएगा। इसके बाद यहां से शव यात्रा नरौरा गंगाघाट रवाना होगी जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री का शव अंतिम दर्शन के लिए एनेक्सी भवन में भी रखा जाएगा।
Related Story

योगी सरकार की खेल क्रांति: गोरखपुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मात्र तीन महीने में लगभग 20%...

गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत, 25 से ज्यादा घायल; ड्राइवर की झपकी बनी काल

दामाद ने छुए पैर, सास ने पकड़ लिया हाथ, अंतिम संस्कार से पहले अचानक जिंदा हुई महिला; मच गई भगदड़

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, UP के सियासी...

Bhadohi का नाम बदलते ही Mayawati ने दिया बड़ा बयान, योगी सरकार को धन्यवाद... फिर अखिलेश को घेरते...

युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति: योगी

'लिखित में दो, वरना नहीं जाने देंगे'... बलिया में कटान पीड़ितों के गुस्से का शिकार हुए मंत्री...

सिर पर दानपात्र रख UP विधानसभा पहुंचे सपा विधायक: राम मंदिर में चंदा चोरी और 26 हजार स्कूल बंद होने...

'सपा का काम सिर्फ हंगामा करना...' पंकज चौधरी का बड़ा बयान, समाजवादी पार्टी अपना नाम बदलकर...

सावधान UP! 28 से 30 जुलाई तक होगी आफत की बारिश, IMD के Red Alert से हड़कंप, इन जिलों पर मंडराया...