फिल्म जगत में शोक की लहर! 3 बड़े एक्टर्स ने दुनिया को कहा अलविदा, अचानक निधन से फूट फूट कर रोये सितारे, गहरे सदमे में ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Dec, 2025 12:52 PM

sudden demise of 3 legendary artists

दुनियाभर के मनोरंजन जगत पर मानो किसी की बुरी नज़र लग गई है। भारत में बीते एक महीने के भीतर कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिनमें बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र भी शामिल रहे .....

UP Desk : दुनियाभर के मनोरंजन जगत पर मानो किसी की बुरी नज़र लग गई है। भारत में बीते एक महीने के भीतर कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिनमें बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र भी शामिल रहे। वहीं अब हॉलीवुड से तीन बड़ी और दर्दनाक खबरें आई हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला दिया है।

3 सितारों के निधन से ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में....
मशहूर सिंगर जैक्सन ब्राउन के बेटे और एक्टर इथन ब्राउन, वेटरन एक्टर माइकल डेलानो, और दक्षिण कोरिया के दिग्गज अभिनेता ली-सून-जे का निधन हो गया है। इन तीनों सितारों के अचानक हुए देहांत ने ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इथन ब्राउन का 52 साल की उम्र में निधन
हॉलीवुड सिंगर जैक्सन ब्राउन के बेटे और अभिनेता इथन ब्राउन ने 52 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 27 नवंबर को जैक्सन ब्राउन ने खुद बेटे के निधन की पुष्टि की। उनकी मौत ने ब्राउन परिवार और उनके चाहने वालों को गहरे शोक में डुबो दिया है।

नहीं रहे माइकल डेलानो, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस 
हॉलीवुड के वेटरन और 1970 से 2013 तक इंग्लिश सिनेमा के मशहूर चेहरों में गिने जाने वाले माइकल डेलानो का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। खबर अब सामने आई है, जबकि उनकी मृत्यु 20 अक्टूबर को ही हो गई थी। माइकल डेलानो ने अपने शानदार अभिनय से हॉलीवुड की कई यादगार फिल्मों और सीरीज़ में अपनी छाप छोड़ी थी। 

कोरिया के दिग्गज अभिनेता ली-सून-जे का निधन 
दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ अभिनेताओं में शामिल ली-सून-जे का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 25 नवंबर को उनकी मौत की पुष्टि हुई। ली-सून-जे लगभग छह दशक तक साउथ कोरिया, एशिया और हॉलीवुड में अभिनय करते रहे और अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन के साथ कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री में एक युग का अंत माना जा रहा है।

हॉलीवुड में पसरा मातम, फैंस में गहरा दुख
इथन ब्राउन, माइकल डेलानो और ली-सून-जे- तीनों का लगभग एक ही समय पर इस दुनिया से जाना हॉलीवुड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर के फैंस इन सितारों को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। 

यह भी पढ़ें : फिल्म जगत में शोक की लहर! 3 बड़े एक्टर्स ने दुनिया को कहा अलविदा, अचानक निधन से फूट फूट कर रोये सितारे, गहरे सदमे में ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री 

UP Desk : ब्राज़ील के मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन और इंटरनेशनल वॉयस-ओवर आर्टिस्ट टोनी जर्मेनो का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। साओ पाउलो स्थित अपने घर में हुए एक हादसे ने इस प्रतिभाशाली कलाकार की जिंदगी छीन ली। उनकी मृत्यु की पुष्टि उनके प्रतिनिधि और स्थानीय मीडिया ने की है.... पढ़ें पूरी खबर..... 



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!