सपा आज से शुरू करेगी जातीय जनगणना अभियान, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से होगी शुरुआत

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Feb, 2023 09:25 AM

sp will start caste census campaign

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने जातीय जनगणना की मांग को बल देने के लिए फोकस और बढ़ा दिया है। जिसके चलते सपा आज जातीय जनगणना अभियान शुरू करने जा रही है और यह अभियान ब्लाक स्तर तक चलाएगी। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने जातीय जनगणना (caste census) की मांग को बल देने के लिए फोकस और बढ़ा दिया है। जिसके चलते सपा आज जातीय जनगणना अभियान शुरू करने जा रही है और यह अभियान ब्लाक स्तर तक चलाएगी। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आज यानी 24 फरवरी से होगी। इसका प्रथम चरण 24 फरवरी 2023 से शुरू होकर 5 मार्च 2023 तक चलेगा। इस दौरान सपा जातीय जनगणना की मांग को उठाएंगी।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः प्रयागराज हिंसा के आरोपी को मिली जमानत, हाईकोर्ट की चेतावनी- सोशल मीडिया पर आगे से ऐसा संदेश ना करें पोस्ट

बता दें कि सपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय जनगणना पर फोकस बढ़ाया है। इस मुद्दे के जरिए सपा पिछड़ी जातियों की गोलबंदी में जुट गई है। बीते गुरुवार विधानसभा में बजट सत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने भाषण में यूपी में जाति जनगणना कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना जाति जनगणना के सबका साथ सबका विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि सरकार इससे पीछे क्यों हट रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने पहले भी मांग की है और अब भी इसके पक्ष में हैं कि यूपी में जाति जनगणना की जानी चाहिए।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Ghazipur: साढ़े 3 वर्षीय मासूम के दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 साल की कैद, कोर्ट ने 50 दिन में सुनाया फैसला

5 मार्च 2023 तक चलेगा अभियान
इसके बाद आज यानी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 24 फरवरी 2023 से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान 24 और 25 फरवरी को वाराणसी, 26 और 27 फरवरी को सोनभद्र, 28 फरवरी और 01 मार्च को मिर्जापुर, 02 और 03 मार्च को भदोही में संगोष्ठियां होंगी। 4 और 5 मार्च 2023 को प्रयागराज में इस कार्यक्रम का समापन होगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!