Training plane crashes: कानपुर में  ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलटों की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Aug, 2026 12:57 PM

training aircraft crashes in kanpur killing two people

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबिक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबिक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। 

 

#WATCH कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया, "घटना में 2 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें एक प्रशिक्षक सचिन भाटिया जो गुजरात के रहने वाले थे और ट्रेनी अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे। इन्होंने 11:30 बजे उड़ान भरी थी। यहां पर गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर… https://t.co/tlmFhhsIWK pic.twitter.com/4HAlGKndnd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2026


पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि गंगा के किनारे नाथपुरवा गांव के पास इटली में बने 'टेक्नम' प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार गुजरात के निवासी प्रशिक्षक सचिन भाटिया और कर्नाटक के प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गयी। लाल ने बताया कि 'गर्ग एविएशन' द्वारा संचालित इस विमान ने पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी थी और लगभग 20 मिनट के बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

उन्होंने बताया कि भाटिया को करीब तीन हजार घंटे उड़ान भरने का अनुभव था। लाल ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच के लिए सुबूत सुरक्षित रखने के मकसद से मलबे को कब्जे में ले लिया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नागर उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) दुर्घटना का शिकार हुए विमान की उड़ने की क्षमता, रखरखाव के रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच करेगा। दुर्घटनास्थल के एक कथित वायरल वीडियो में विमान का मलबा आसपास बिखरा नजर आ रहा है और मलबे के बाहर एक सीट भी देखी गयी। सूत्रों के मुताबिक, यह विमान वर्ष 2023 से 'गर्ग एविएशन' के पास था और कंपनी का दावा है कि उसका सही तरीके से रखरखाव किया गया था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!