राजस्थान से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा: 4 की दर्दनाक मौ/त, चीख-पुकार से दहला इलाका

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Sep, 2026 07:45 AM

major accident involving pilgrims returning from rajasthan 4 people no more

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बीते रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव कट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही...

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बीते रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव कट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे और ये सभी बदायूं जिले के रहने वाले हैं। सभी श्रद्धालु राजस्थान के बांगर से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे जैसे ही पिकअप बड़ागांव कट के पास पहुंची, तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें:- 'P से प्रभारी, P से PAGAL...' तावड़े के PDA तंज पर Akhilesh Yadav का बड़ा पलटवार

बागपत के एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि 112 इमरजेंसी सेवा के जरिए पुलिस को हादसे की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की 4 पीआरवी गाड़ियां, स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डीएम अस्मिता लाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को तुरंत पास के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोगों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिवारों को हादसे की जानकारी दी जा रही है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण गाड़ी का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!