सपा नेता की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम किया घोषित, पुलिस ने कसा शिकंजा

Edited By Sahil Kumar,Updated: 01 Sep, 2026 01:02 PM

reward of 25000 announced for the arrest of sp leader police tighten the noose

प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) आशुतोष मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि लीलापुर थाना क्षेत्र के मानापुर सिंधौर निवासी सौरभ विश्वकर्मा की हत्या के बाद 14 अगस्त को पोस्टमार्टम के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह निवासी संदीप विश्वकर्मा के खिलाफ नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरोपी संदीप विश्वकर्मा की गिरफ्तारी पर सोमवार देर शाम 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने इस बात की पुष्टि की है कि संदीप विश्वकर्मा पार्टी की एक शाखा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!