Edited By Ramkesh,Updated: 02 Sep, 2026 06:10 PM

एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट की बैठक में मिश्रा के नाम पर मुहर लगायी गयी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बैठक...
अयोध्या : एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट की बैठक में मिश्रा के नाम पर मुहर लगायी गयी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि सीईओ पद के लिये 5,585 आवेदनों में से चयनित किए गए तीन उम्मीदवारों में से मिश्रा को इस पद के लिये चुना गया। उन्होंने कहा कि बैठक में अयोध्या के मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की डॉक्टर निर्मला यादव को ट्रस्ट में नए ट्रस्टी के तौर पर शामिल करने का निर्णय भी लिया गया है।
सीईओ नियुक्त किये गये देवरिया निवासी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने आपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायुसेना कमान की अगुवाई की थी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि सीईओ पद के लिये 5,585 आवेदनों में से चयनित किए गए तीन उम्मीदवारों में से मिश्रा को इस पद के लिये चुना गया। उन्होंने कहा कि बैठक में अयोध्या के मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की डॉक्टर निर्मला यादव को ट्रस्ट में नए ट्रस्टी के तौर पर शामिल करने का निर्णय भी लिया गया है। सीईओ नियुक्त किये गये देवरिया निवासी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने आपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायुसेना कमान की अगुवाई की थी।