रक्षाबंधन से पहले FSDA की बड़ी कार्रवाई: MP से लाया जा रहा 7,000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट, 145 किग्रा मावा सीज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Aug, 2026 09:48 AM

7000 litres of adulterated milk destroyed 145 kg of mawa seized

रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए आगरा में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। त्यौहार से ठीक पहले शहर में मिलावटी दूध, मावा और कृत्रिम पनीर की भारी आवक को देखते हुए विभाग की टीमों ने बुधवार तड़के बड़ा...

Agra News: रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए आगरा में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। त्यौहार से ठीक पहले शहर में मिलावटी दूध, मावा और कृत्रिम पनीर की भारी आवक को देखते हुए विभाग की टीमों ने बुधवार तड़के बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश से लाया जा रहा 7,000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया गया, वहीं फतेहाबाद से भारी मात्रा में मिलावटी मावा सीज किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार सुबह करीब 4 बजे FSDA की टीम ने सैंया टोल प्लाजा पर घेराबंदी की। इस दौरान मध्य प्रदेश के नंबर वाले एक दूध के टैंकर को जांच के लिए रोका गया। टैंकर चला रहे मुरैना निवासी रामनिवास से जब दूध की खरीद-बिक्री के लाइसेंस, बिल और अन्य कागजात मांगे गए, तो वह एक भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि टैंकर मुरैना की एक डेरी का है और वह इसे बिक्री के लिए आगरा ले जा रहा था। टीम ने दूध का सैंपल लेने के बाद लगभग 1.75 लाख रुपए की कीमत का 7,000 लीटर मिलावटी दूध मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

ये भी पढ़ें:- UP में सेलखड़ी और केमिकल से बन रहा था 1000 किलो नकली मावा, 4.5 लाख का सामान जब्त

दिनभर चले इस अभियान में FSDA की आधा दर्जन टीमों ने देहात से लेकर शहर तक ताबड़तोड़ छापेमारी की। नाथूपुर (फतेहाबाद) स्थित श्री श्यामू सिंह के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर टीम ने 145 किग्रा मिलावटी मावा और 52 किग्रा वनस्पति जैसा संदिग्ध पदार्थ जब्त कर सीज कर दिया।

इसके अलावा टीम ने शहर की कई प्रसिद्ध दुकानों पर भी जांच की:-
- खंदारी: बीकानेर स्वीट्स से घेवर और मेवा बाटी का सैंपल।
- तोता का ताल: नीरज डेरी से घी का नमूना।
- किशोरपुरा: केदारी डेरी से घेवर का सैंपल।
- अछनेरा: लाल सिंह हलवाई के यहां से मावा लड्डू का नमूना।
सहायक आयुक्त (खाद्य) महेंद्र प्रताप ने बताया कि दिनभर चले इस अभियान में कुल 16 सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- बदायूं में आंबेडकर मूर्ति पर बवाल: पुलिस पर पथराव, SDM की गाड़ी टूटी... 8 गिरफ्तार

अधिकारियों के अनुसार, रक्षाबंधन पर शहर में दूध, मावा और घेवर की मांग 40 से 55 फीसदी तक बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाने के लिए मध्य प्रदेश के मुरैना और राजस्थान के राजाखेड़ा व धौलपुर से हर दिन बड़े पैमाने पर मिलावटी सामान की सप्लाई की जाती है। खाद्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि त्यौहारों पर मिठाई या दूध-मावा खरीदते समय खुद भी सतर्क रहें और जांच-परखकर ही खरीदारी करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!