Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Sep, 2026 01:50 PM

बरेली जिले में जन्माष्टमी की शोभायात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से चालक तथा 10 वर्षीय एक बच्चे की झुलसने के कारण मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उप...
Bareilly News: बरेली जिले में जन्माष्टमी की शोभायात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से चालक तथा 10 वर्षीय एक बच्चे की झुलसने के कारण मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उप जिलाधिकारी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में राजस्व टीम से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- 'पहले कार से कुचला फिर सड़क पर घसीटा'... मामूली विवाद में हैवान बना कार चालक, Viral हुआ Video
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बीते शनिवार रात गांव में जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी जिसके लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर साउंड सिस्टम लगाया गया था। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान ट्रॉली पर लगा लोहे का पाइप रास्ते में लटके हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे ट्रॉली में करंट आ गया। उन्होंने बताया कि करंट लगने से ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र (28) और दीप (10) की मौत हो गई और बंटी गंभीर रूप से झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।